रविवार

पावन अग्नि के फेरे लिए

पावन    अग्नि   के  फेरे  लिए

हाथों    में   तेरा    हाथ   लिए

पावन    अग्नि   के  फेरे  लिए

कसमें   खाईं  संकल्प    किया

हर सुख दुख तुमसे जोड़ लिया

बचपन गुड़िया अरु सखियों से

मैंने  सब     नाते  तोड़    लिए

पावन  अग्नि   के   फेरे   लिए

गुरुवार

शुभकामनाएँ

शुभकामनाएँ

काम, क्रोध, मद,लोभ को, नष्ट करे यह आग ।

दहन करो  सब होलिका, दुर्व्यसनों को त्याग ।।

होलिका दहन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ 🙏

मालती मिश्रा 'मयंती'