गुरुवार

कैसा ये अधिकार है??

नारी को अधिकार चाहिए
पुरुषों के समकक्ष
या पुरुषों के समक्ष
हे नारी
मैं आज पूछती हूँ तुझसे
कौन से अधिकार हैं
जिनकी तू आकांक्षी है
क्या है तेरे अधिकारों की परिभाषा
क्या तेरे अधिकार
आज सिर्फ
कपड़ों तक सिमट कर रह गए
क्यों तू सिर्फ अंग प्रदर्शन को ही
अधिकारों की पहचान बना पाई
क्यों तू पुरुषों के समझ
महज मनोरंजन
और सजावट की वस्तु
बन कर रह गई
तू मनोरंजन का साधन
बनाई नहीं गई
स्वयं बनी है
इससे तो अच्छा था कि
अधिकारों से वंचित रहती
तो किसी के घर का मान होती
किसी का अभिमान होती
ये कैसी आजादी ली है
ये कैसे अधिकार हैं
जहाँ मनोरंजन के नाम
सजी नग्नता की बाजार है
बोलने का अधिकार मिला
तो बलात्कारी के पक्ष में बोल पड़ी
दहलीज से बाहर गई तो
मान मर्यादा की
चुनरी ले जाना भूल गई
बछेंद्री, बबिता जैसी
नारियों ने
कभी बराबरी का अधिकार
नहीं माँगा
कभी बोलने की आजादी
नहीं माँगी
बिन माँगे ही आज वो
अपने माता पिता का
अभिमान हैं
देश का गौरव हैं
और नारी का सम्मान हैं
यह मान अभिमान
यह गौरव
उन्हें माँगने से न मिला
उन्होंने कमाया है
जो देती हैं
अधिकारों की दुहाई
उनके अधिकार सिर्फ
स्वच्छंदता तक
और तन के कपड़ों
तक सीमित हो गए
जैसे-जैसे अधिकार बढ़ते जाते
वैसे-वैसे कपड़े छोटे
होते जाते हैं
कैसा ये अधिकार है
ये कैसी आज़ादी है
जिसमें बहू-बेटियों ने
मर्यादा ही भुला दी है।

मालती मिश्रा, 'मयंती'
चित्र साभार... गूगल से

Related Posts:

  • प्रश्न उत्तरदायित्व का... हम जनता अक्सर रोना रोते हैं कि  सरकार कुछ नहीं करती..पर कभी नहीं… Read More
  • चलो अब भूल जाते हैं जीवन के पल जो काँटों से चुभते हों जो अज्ञान… Read More
  • दहक रहे हैं अंगार बन इक-इक आँसू उस बेटी के धिक्कार है ऐसी मानवत… Read More
  • 2017 तुम बहुत याद आओगे..... बीते हुए अनमोल वर्षों की तरह 2017 तुम भी… Read More

11 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत सार्थक रचना। अधिकार के नाम पर बेशर्मी की मांग कभी जायज नही हो सकती। इसे ही कहते है पावं पर कुल्हाड़ी मरना।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. नीतू जी समर्थन के लिए सादर आभार🙏🙏

      हटाएं
  2. करारी चोट मीता सत्य का डंका बजाया आपने अधिकारों और समानता के नाम पर सिर्फ उच्छृंखलता बढी है और गौरव मई नारी पतन की कागार पर खडी दिखाई दे रही है, "ये तो आपने लिखा है स्वयं एक नारी ने, अगर कोई पुरूष लिख देता तो हंगामा बपर जाता, मै आपसे पूरण सहमत हूं।
    बहुत कडवा पर सत्य सटीक तंज।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपका ब्लॉग पर आना मुझमें नवप्राण सा फूँक जाता है, ऐसे ही स्नेह की सदा आशा है। आभार मीता💐💐💐💐🙏🙏

      हटाएं
  3. तू मनोरंजन का साधन
    बनाई नहीं गई
    स्वयं बनी है
    इससे तो अच्छा था कि
    अधिकारों से वंचित रहती
    तो किसी के घर का मान होती
    किसी का अभिमान होती
    ये कैसी आजादी ली है बहुत सुंदर रचना 👌 सत्य प्रदर्शित किया आपने 👌

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सराहना और उत्साहवर्धन के लिए सादर आभार अनुराधा जी🙏

      हटाएं
  4. स्त्री की गरिमा उसकी मर्यादा में है , अधिकार के नाम पर जिस तरह का निर्लज्ज प्रदर्शन हो रहा है उस पर करार प्रहार करती सार्थक रचना

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपके समर्थन से लेखनी को ऊर्जा मिली है। सादर आभार🙏

      हटाएं

Thanks For Visit Here.