शनिवार

मैंने पूछा संविधान से..


संविधान!
क्या हो तुम
तुम्हारा औचित्य क्या है?
मैंने पूछा संविधान से..

मैं!
मैं संविधान हूँ,
अर्थात्..... सम+विधान
सबके लिए समान कानून।
बड़े गर्व से बताया संविधान ने

समान कानून!
कहाँ है यह समान कानून?
हमारे यहाँ तो जहाँ सुनो
संविधान की चर्चा है
पर समान कानून का तो
बड़ा टंटा है।
मैंने कहा..

हमारे देश में कानून
सबके लिए समान है
संविधान ही तो इस देश की जान है...
गर्व से कहा संविधान ने..

सही कहा..
तभी तो हमारे देश की व्यवस्था की
सांसें उखड़ी रहती हैं
संविधान! तू खुद जो बीमार है,
यदि कानून होता समान
तो समान अपराध करने वाला
सजा भी पाता समान
घृणित कुकर्म करने वाले
निर्भया के अपराधी को
सिलाई मशीन और रुपए
ईनाम देकर न छोड़ा जाता
समान होता कानून..
तो अपराधियों को
अपने को निर्दोष सिद्ध करने का
अवसर न दिया जाता,
संविधान! तू दोषपूर्ण है....
अन्यथा कुछ घंटों में
निर्भया के शरीर का
चीर-फाड़ करने वालों को
सालों तक
सरकारी मेहमान बनाकर
न रखा जाता
कैसा है तू संविधान...
जो धर्म देखकर
रंग बदल देता है,
पैसा देखकर ढंग
बदल देता है,
जो गरीब बेकसूर को सजा
और अमीर अपराधी को
गिरफ्तारी से पहले ही
बेल दे देता है।
वाह रे संविधान!
तू देश को गालियाँ देने का
अधिकार भी देता है
और परिवारवाद की
सरपरस्ती भी करता है
कैसा है तू!
जो एक धर्म पर
बंदिशें लगाता है
तो दूसरे धर्म के लिए
अलग न्यायालय खुलवाता है..
वाह!
कैसा संविधान है तू!
जो एक वर्ग विशेष की
संतानों की
संख्या निर्धारित करता है
तो दूसरे वर्ग विशेष को
असीमित संतानों का
वरदान देता है!
क्या यही है...
तेरा सम+विधान?
यदि हाँ.....
तो नहीं चाहिए ऐसा संविधान!
बदल दो ऐसे संविधान को
जैसे...
विवाहोपरांत लड़की का
उपनाम बदल दिया जाता है,
खत्म करो ऐसे संविधान को!
जैसे बालविवाह, सतीप्रथा
जैसी कुरीतियों को
खत्म कर दिया,
खत्म करो
ऐसे संविधान को
जैसे..
अन्य रूढ़ियों को खत्म किया,
वैसे ही खत्म करो..
या संशोधन करो
संविधान को सम विधान बनाओ
परिधान नहीं....

मालती मिश्रा 'मयंती'✍️

10 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" रविवार 06 जनवरी 2019 को साझा की गई है......... http://halchalwith5links.blogspot.in/ पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. सादर धन्यवाद आदरणीया, विवंब से देखा क्षमा चाहती हूँ, पर अभी विजिट करती हूँ हलचल पर

      हटाएं
  2. सार्थक संवाद 'संविधान' से। इसकी आवश्यकता भी है।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रोत्साहन के लिए सादर आभार आ० प्रकाश साह जी

      हटाएं
  3. संविधान ...सम विधान बनाओ..।
    बहुत ही बढिया..।।बेहतरीन संवाद...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत-बहुत आभार सुधा जी, कलम और विचारों को प्रवाह के लिए ऐसे ही प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है।

      हटाएं
  4. सचमुच स्वतंत्र भारत का परतंत्र सविंधान आमूलचूल परिवर्तन का गामी है।
    समय की सही माग मीता सार्थक रचना।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. दिल से आभार मीता आपका समर्थन विचारों को प्रवाहित करने में प्राणवायु है।

      हटाएं

Thanks For Visit Here.