मंगलवार

चलो इंसान उगाते हैं...


प्रेम,सौहार्द्र के बीज रोप कर
मानवता के पौध लगाते हैं 
नफरत से सूखी बगिया में
कुछ प्रेम के फूल खिलाते हैं
चलो इंसान उगाते हैं ...

विलुप्त हो चुके परमार्थ को
हर इक जीव में जगाते हैं 
स्वार्थ के काले पन्नो में
इक उजली किरण सजाते हैं 
चलो इंसान उगाते हैं...

स्वार्थ साधना के इस युग में
सेवा का अलख जगाते हैं 
इंसां से इंसां का  नाता
सबको याद दिलाते हैं 
चलो इंसान उगाते हैं..

प्रतिस्पर्धा के खर-पतवार
बंजर भूमि बनाते हैं
प्रेम सहयोग की खाद डालकर
स्नेह के पौध उगाते हैं 
चलो इंसान उगाते हैं..

धन लोलुप्सा के मारे मानव
मन में शैतान जगाते हैं 
लालच की गठरी फेंक हम
चलो शैतान भगाते हैं
चलो इंसान उगाते हैं..

नर है नादान समझ सका न
मानवता में भगवान समाते हैं
जीत-हार की छोड़ के बातें
चलो भगवान जगाते हैं 
चलो इंसान उगाते हैं...

अज्ञान के घोर अंधकार में
ज्ञान की ज्योति जलाते हैं
शिक्षा पर समानता का हक
हम जन-जन तक पहुँचाते हैं
चलो इंसान उगाते हैं...

नारी जननी,भार्या, भगिनी है
इसका हम महत्व बताते हैं
तिरस्कार जो करते इनका
उन्हें ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं
चलो इंसान बनाते हैं....

साभार....मालती मिश्रा

Related Posts:

  • आज लिखूँ मैं गीत नया आज लिखूँ मैं गीत नया जो सबके मन को भाए, नया गीत नव राग लिए बागों मे… Read More
  • मैं देश के लिए जिया जिया मैं देश के लिए मरा मैं देश के लिए उठा मैं देश के लिए गिरा मैं … Read More
  • तेरी गली आज कई साल बाद मैं उसी गली से गुजरा प्रवेश करते ही गली में फिर वही ख… Read More
  • घायल होती मानवता चीख पड़ी है, जाति-धर्म बन आपस में रोज लड़ी है। लालच … Read More

7 टिप्‍पणियां:

Thanks For Visit Here.