शुक्रवार

भारतीय पर्वों का महत्व

 पर्वों का महत्व 


मानव शरीर भी एक मशीन होता है, यह भी मशीनों की भाँति कार्य करता है किन्तु मशीन और मनुष्य में बहुत बड़ा अंतर होता है वह अंतर है- भावनाओं का, अहसासों का, सोचने-समझने, महसूस करने और निर्णय लेने की शक्ति का। मशीनों में ये गुण नहीं हुआ करते इसीलिए वे निर्जीव और मनुष्य सजीव होता है। 

अब यदि भावनाएँ हैं महसूस करने की शक्ति है तो वह निर्जीव मशीनरी की तरह अनवरत किसी कार्य को नहीं कर सकता, वह थकेगा भी और ऊबेगा भी, अपने शरीर और दिमाग को आराम देगा तभी उसकी कार्यक्षमता बरकरार रहेगी। वैसे तो आराम के अन्य कई तरीके हैं लेकिन समय-समय पर आने वाले पर्व-उत्सव मानव मन को एक विलक्षण ऊर्जा देकर जाते हैं, इसीलिए तो हमारे देश में पर्वों की संख्या इतनी अधिक है फिर भी हर पर्व को उसी नए जोश और उल्लास से मनाते हैं और ऐसा करके आगे के लिए भी नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर जाते हैं।‌ भारत देश में लगभग २००० पर्व मनाए जाते हैं और हर एक पर्व/त्योहार के पीछे धार्मिक, पौराणिक, सामाजिक मान्यता होने के साथ आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक आधार भी होता है। प्रत्येक त्योहार आपसी सौहार्द्र का प्रतीक होता है और परोक्ष/अपरोक्ष रूप से इनके सकारात्मक प्रभाव ही देखे जाते हैं।

मालती मिश्रा 'मयंती'✍️


13 टिप्‍पणियां:

  1. सादर नमस्कार ,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कलरविवार (15-1-23} को "भारत का हर पर्व अनोखा"(चर्चा अंक 4635) पर भी होगी। आप भी सादर आमंत्रित है,आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ायेगी।
    ------------
    कामिनी सिन्हा

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. धन्यवाद महोदया, अवश्य उपस्थित हूँगी।

      हटाएं
  2. सच में ही भारतीय पर्व हैं ही इतने अनुपम व पावन कि भारत के अलावा भी विश्व के कई देश साश्चर्य इनकी प्रशंसा करते हैं व कुछ पर्वों का तो सप्रेम अनुसरण कर आनन्द भी उठाते हैं। सुन्दर प्रस्तुति मालती जी!

    जवाब देंहटाएं
  3. भारतीय पर्वों पर मुग्ध करते तथ्य।
    बहुत सुंदर लेख।

    जवाब देंहटाएं
  4. भारतीय पर्वों पर मुग्ध करते तथ्य।
    सुंदर लेख।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. उत्साहवर्धन के लिए बहुत-बहुत आभार😊

      हटाएं
  5. भारतीय पर्वों पर सुंदर सकारात्मक पक्ष का उल्लेख करता आलेख ।

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत ही सुन्दर सार्थक और पर्वों के महत्व को प्रदर्शित करती रचना मकरसंक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अभिलाषा जी बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏😊

      हटाएं
  7. सचमुच बहुत सुंदर अभिव्यक्ति

    जवाब देंहटाएं

Thanks For Visit Here.