शुक्रवार


ओस की गीली चादर सुखाने लगा है, 
सूरज देखो मुखड़ा दिखाने लगा है |
पत्तों पे बिखरे पड़े हैं ओस के जो मोती, 
अरुण उनकी शोभा बढ़ाने लगा है |
शीत लहरों से छिपाते थे मुखड़ा जो पंखों में,  
वो खगकुल भी खुश होकर गाने लगा है |
ठंड से ठिठुर रजाई से झाँकता था जो शिशु वृंद,
वो भी सर्दी को अँगूठा दिखाने लगा है |
धरा को सजा के रंग-बिरंगे फूलों से, 
मौसम भी खुशियाँ दर्शाने लगा है |
पीने को फूलों का मृदुल मधु रस, 
मधुकर भी देखो मँडराने लगा है |
प्रकृति का श्रृंगार करने को देव-मानव, 
धरा पे हरी चादर बिछाने लगा है |
वसुधा ने ओढ़ी सरसों की पीली चूनर,
पवन दे-देकर थपकी मुस्कुराने लगा है |
हरी चूनर में पिरो के रंग-बिरंगे फूलों के मोती, 
धरा को दुल्हन सी सजाने लगा है |
स्वागत में वर वसंत के मदमस्त उपवन,
भीनी-भीनी खुशबू बिखराने लगा है ||
मालती मिश्रा

































Related Posts:

  • चाँद का सफर चंदा तू क्यों भटक रहा अकेला इस नीरव अंधियारे में क्या चाँदनी है … Read More
  • कहा जाता है "यत्र नार्यस्य पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता" अर्थात् जहाँ न… Read More
  • बेटी बेटी को पराया कहने वालों प्रकृति की अनुपम कृति यह प्यारी है, जिस ख… Read More
  • लोकतंत्र को रोपित करने के लिए  संग्रहित किए तुमने बीज, कुछ बी… Read More

6 टिप्‍पणियां:

Thanks For Visit Here.