रविवार

देश हमारा जाग रहा है

देश हमारा जाग रहा है 
सुनकर मोदी की हुंकार,
भेड़िये कोना ढूँढ़ रहे हैं 
सुनकर शेर की दहाड़।
अपनी पीठ थपकने वाले तो 
सियार गीदड़ भी होते हैं,
दुनिया जिसका नाम जपे 
वो बिरले सिंह ही होते हैं।
देश जिसका अनुगमन करे 
वो किस्मत वाला होता है,
दुनिया जिसके पीछे चल दे 
वो सबका रखवाला होता है।
साम-दाम-दंड-भेद से
हर हथकंडे अपना लिए,
पर शीश नही झुकता उसका
जो सत्य का रखवाला होता है।
खड़ी करो नित नई दीवारें
बिछाओ शतरंज की चाल नई,
राहें नित नई बना ले वो 
जो फौलादी दिलवाला होता है।

मालती मिश्रा

Related Posts:

  • चौपाई 'चौपाई' सिद्ध करने अपनी प्रभुताई, मानव ने हर विधि अपनाई। स्वर्ण चमक … Read More
  • लीला भाभी लघु कथा शुचि घर के काम जल्दी-जल्दी निपटा रही थी उसे नौ बजे कॉलेज के … Read More
  • संस्मरण संस्मरण यादों के पटल से 'मेरी दादी' आज की विधा है संस्मरण यह जानकर मे… Read More
  • लेखनी स्तब्ध है लेखनी स्तब्ध है मिलता न कोई शब्द है गहन समंदर भावों का जिसका न कोई छ… Read More

3 टिप्‍पणियां:

Thanks For Visit Here.