मंगलवार

दिल ढूँढ़ता है...


मँझधार में फँसकर किनारों को ढूँढ़ते हैं
पतझड़ के मौसम में बहारों को ढूँढ़ते हैं |
दिल ढूँढ़ता है उसे जिसे पाना नहीं आसाँ,
क्या-क्या जतन किया बताना नहीं आसाँ 
छूने को तेरा साया उन दरो-दिवारों को ढूँढ़ते हैं, 
पतझड़ के.......

देखे थे हमने सपने जो हद से निकल कर, 
वो मुट्ठी में बंद रेत सी गिर जाए जो फिसलकर 
खोलकर मुट्ठी हम उन दरारों को ढूँढ़ते हैं, 
पतझड़ के........

कण्ठ में भरने को चिड़िया का चहकना 
मन चाहे पहनने को चाँद-तारों का गहना |
बंद पलकों में पले सपने नजारों को ढूँढ़ते हैं 
पतझड़ के.........

नाजुक कोपलों पे सजी ओस के बूँदों की बारात,
धरती पे बिखरी हरियाली से तारों की मुलाकात|
बंद आँखों से हम उन नजारों को ढूँढ़ते हैं 
पतझड़ के मौसम में बहारों को ढूँढ़ते हैं....

मालती...मिश्र

Related Posts:

  • बढ़ती सुविधाएँ.....घटते संस्कार आज दुनिया ने विकास के नये-नये आयाम हासिल कर लिए हैं मनुष्य ने अपनी… Read More
  • तन्हाई..... तन्हाई की गहराई तक पाया खुद को तन्हा मैंने... चलोगे तुम साथ मेर… Read More
  • दर्द दर्द क्या है कोई पूछे उससे, जो दर्द को दिल बसा बैठी| वफादारी की… Read More
  • चाह चाहा मैंने एक रोज ये, कि मैं भी एक युग रचना कर पाऊँ| जिस वसुधा … Read More

5 टिप्‍पणियां:

  1. मँझधार में फँसकर किनारों को ढूँढ़ते हैं।
    पतझड़ के मौसम में बहारों को ढूँढ़ते हैं ।
    देखे थे हमने सपने जो हद से निकल कर,
    बंद आँखों से हम उन नजारों को ढूँढ़ते हैं ......बहुत उम्दा रचना है । अकुलाहट सी.....

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस सुंदर प्रतिक्रिया और ब्लॉग पर पधारने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी इस सुंदर प्रतिक्रिया और ब्लॉग पर पधारने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामी01 फ़रवरी, 2023

    अति सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं

Thanks For Visit Here.