मंगलवार

दिल ढूँढ़ता है...


मँझधार में फँसकर किनारों को ढूँढ़ते हैं
पतझड़ के मौसम में बहारों को ढूँढ़ते हैं |
दिल ढूँढ़ता है उसे जिसे पाना नहीं आसाँ,
क्या-क्या जतन किया बताना नहीं आसाँ 
छूने को तेरा साया उन दरो-दिवारों को ढूँढ़ते हैं, 
पतझड़ के.......

देखे थे हमने सपने जो हद से निकल कर, 
वो मुट्ठी में बंद रेत सी गिर जाए जो फिसलकर 
खोलकर मुट्ठी हम उन दरारों को ढूँढ़ते हैं, 
पतझड़ के........

कण्ठ में भरने को चिड़िया का चहकना 
मन चाहे पहनने को चाँद-तारों का गहना |
बंद पलकों में पले सपने नजारों को ढूँढ़ते हैं 
पतझड़ के.........

नाजुक कोपलों पे सजी ओस के बूँदों की बारात,
धरती पे बिखरी हरियाली से तारों की मुलाकात|
बंद आँखों से हम उन नजारों को ढूँढ़ते हैं 
पतझड़ के मौसम में बहारों को ढूँढ़ते हैं....

मालती...मिश्र

Related Posts:

  • वंदना हे शारदे माँ करूँ वंदना कमल नयना श्वेत वसना हंसवाहिनी वीणा धारिणी वाग… Read More
  • २०१६ तुम बहुत याद आओगे..... २०१६ तुम बहुत याद आओगे..... बीते हुए अनमोल वर्षों की तरह २०१६ तुम… Read More
  • ऐ जिंदगी पहचान करा दे मुझसे तू मेरी खुद को ढूँढ़ते एक उम्र कटी … Read More
  • जीवन पानी सा बहता जाए जीवन पानी सा बहता है ऊँची-नीची, टेढ़ी-मेढ़ी,  कंकरीली-पथरीली स… Read More

5 टिप्‍पणियां:

  1. मँझधार में फँसकर किनारों को ढूँढ़ते हैं।
    पतझड़ के मौसम में बहारों को ढूँढ़ते हैं ।
    देखे थे हमने सपने जो हद से निकल कर,
    बंद आँखों से हम उन नजारों को ढूँढ़ते हैं ......बहुत उम्दा रचना है । अकुलाहट सी.....

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस सुंदर प्रतिक्रिया और ब्लॉग पर पधारने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं
  3. आपकी इस सुंदर प्रतिक्रिया और ब्लॉग पर पधारने के लिए आपका बहुत-बहुत आभार

    जवाब देंहटाएं
  4. बेनामी01 फ़रवरी, 2023

    अति सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं

Thanks For Visit Here.