मंगलवार

कान्हा तेरो रूप सलोनो


कान्हा तेरो रूप सलोना
मेरो मन को भायो
इत-उत बिखरे मोर पंख को
तुमने भाल चढायो
देखि-देखि तेरो रूप सलोनो
मेरो मन बलि-बलि जायो
मधुर बँसुरिया है बड़ भागी
जेहि हर पल अधर लगायो
मन ही मन उनसे जले गोपियाँ
जिन राधे संग रास रचायो
कान्हा तेरो रंग सलोना 
मेरो मन हर जायो
करत ठिठोली गोपियन संग
मटकी फोड़न धायो
सुन ओरहन जसुमति जब खीजे
नए-नए स्वांग रचायो
कान्हा तेरो ढंग अति न्यारो
मेरो मन तुझमें रमायो।
मालती मिश्रा 

Related Posts:

  • परिवार "नहीं मिला तुझको जहाँ प्यार  छोड़ दे तू वो घर-बार आजा तू अब… Read More
  • हकदार वही है पथ के काँटे चुन ले जो फूलों का हकदार वही है, तोड़ पहाड़ बहा दे झ… Read More
  • आगे बढ़ता चल जीवन एक संग्राम है, लड़ना तेरा काम है बिना थके बिना रुके  … Read More
  • मजदूर कॉलोनी के बड़े से गेट के बाहर जो लम्बी सी सड़क जा रही है  थ… Read More

2 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 15.12.16 को चर्चा मंच पर चर्चा - 2557 में दिया जाएगा
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं

Thanks For Visit Here.